
गांव में चलने वाले 10 छोटे-मोटे काम-धंधे जो रोजगार और आय बढ़ाने के बेहतरीन जरिया बन सकते हैं। कम लागत, ज्यादा कमाई और आसान मार्केटिंग के साथ पूरी जानकारी इस ब्लॉग में।
गांव में चलने वाले 10 छोटे-मोटे काम-धंधे (पूरी जानकारी)
आज के समय में गांव में रहकर भी अच्छी कमाई करना बिल्कुल संभव है। अगर आपके पास कम बजट है और आप खुद का छोटा बिज़नेस शुरू करना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए है। यहां हम आपको गांव में चलने वाले 10 छोटे-मोटे काम-धंधे के बारे में बताएंगे जो गांव में आसानी से चल सकते हैं, साथ ही उनकी लागत, कमाई और मार्केटिंग की पूरी जानकारी भी देंगे। डेयरी फार्म, आटा चक्की, किराना दुकान, खेती के औजार, जैविक खाद बनाना, वेल्डिंग की दुकान ये सब काम-धंधे गांव में शुरू करने के लिए बहुत अच्छे और लाभदायक हैं।
1.
डेयरी फार्मिंग (दूध का बिज़नेस)

दूध उत्पादन के मामले में भारत दुनिया का सबसे बड़ा देश है। 1998 से ही भारत इस मामले में शीर्ष पर बना हुआ है। एक अकड़े के मुताबिक 2023-24 भारत का दूध उत्पादन 239.2 मिलियन टन रहा। दूध उत्पादन में क्षेत्र में उत्तरप्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात और पंजाब अग्रणी राज्य हैं। इस दृष्टि से गांव में दूध उत्पादन एक बेहतरीन करियर विकल्प हो सकता है।
लागत: ₹50,000 – ₹2,00,000
कमाई: ₹15,000 – ₹60,000/महीना
गांव में दूध की मांग हमेशा रहती है।
मार्केटिंग टिप:
-
- लोकल डेयरी या घर-घर सप्लाई
- होटल आदि में नियमित सप्लाई
- दूध से बनी उत्पादों को बाजार में बेचना
-
- WhatsApp ग्रुप बनाकर ग्राहक जोड़ें
2.
सब्जी की खेती (ऑर्गेनिक खेती)

आजकल साग सब्जियों का उत्पादन बिना रासायनिक खाद के बेईमानी लगती है। लेकिन बिना रासायनिक खाद के जैविक खेती भी आजकल लोकप्रिय होती जा रही है। कृत्रिम उर्वरकों और कीटनाशकों के उपयोग के बिना रासायनिक खाद रहित खेती को ‘जैविक खेती’ कहते हैं। ये खेती गोबर खाद, कंपोस्ट खाद, हरी खाद और केंचुआ खाद के उपयोग कर की जाती है।स्वास्थ्य के लिए इस विधि से पैदा होने वाली कृषि उत्पाद को अच्छा समझा जाता है। इसीलिए आजकल जैविक विधि की कृषि उत्पाद, साग-सब्जी की बाजार में बहुत ज्यादा मांग है। इस तरह से जैविक खेती करना रोजगार की दृष्टि से बहुत फायदेमंद हो सकती है।
लागत: ₹10,000 – ₹50,000
कमाई: ₹10,000 – ₹40,000/महीना
ताजी सब्जियां हर घर की जरूरत हैं।
मार्केटिंग टिप:
-
- हफ्ते में 2 दिन हाट बाजार में बेचें
- निकट के शहरों और आसपास के गांवों में घूम-घूम कर बेच सकते हैं।
-
- “ऑर्गेनिक” टैग लगाकर ज्यादा दाम लें
3.
पोल्ट्री फार्म (मुर्गी पालन)

मुर्गी पालन गांवों और शहरों में लगातार बढ़ने वाला एक लाभदायक व्यवसाय बनते जा रहा है। मुर्गी पालन दोहरा लाभ देने वाला व्यवसाय है। चिकन और अंडे दोनों ही प्रोटीन के बहुत अच्छे श्रोत हैं।
भारत में चिकन उत्पादन 5.6 मिलियन टन के आसपास है तथा अंडे उत्पादन 153.5 अरब तक अनुमानित है। पोल्ट्री फार्म भारतीय परिवेश में गावों और शहरों में सामान रूप से बढ़ते कृषि व्यवसाय में से एक है। यह खुद को रोजगार से जोड़ने के साथ ही अन्य कई लोगों को भी रोजगार देने वाला आय का प्रमुख साधन बन सकता है।
लागत: ₹30,000 – ₹1,50,000
कमाई: ₹20,000 – ₹70,000/महीना
अंडे और चिकन दोनों की डिमांड बहुत है।
गावों या कस्बों में स्वयं का चिकन शॉप खोल सकते है।
मार्केटिंग एजेंसिओं को नियमित सप्लाई कर सकते हैं।
मार्केटिंग टिप:
-
- होटल और ढाबों से संपर्क करें
गावों या कस्बों में स्वयं का चिकन शॉप खोल सकते है।
मार्केटिंग एजेंसिओं को नियमित सप्लाई कर सकते हैं।
- होटल और ढाबों से संपर्क करें
4.
सिलाई-कढ़ाई का काम

टेक्सटाइल उद्योग रोजगार देने के क्षेत्र में कृषि के बाद दूसरा स्थान रखता है। ये उद्योग लगभग 46 मिलियन लोगों को रोजी-रोटी दे रहा है। सिलाई-कड़ाई टेक्सटाइल क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण घरेलू कुटीर उद्योग है। महिलाओं के लिए यह पसंदीदा धंधा है। इस उद्योग से लगभग 70% महिलाएं जुड़ी हुई हैं। ग्रामीण महिलाओं और लड़कियों के लिए यह एक अच्छा आय देने वाला पसंदीदा पेशा बन सकता है।
लागत: ₹5,000 – ₹20,000
कमाई: ₹8,000 – ₹25,000/महीना
महिलाएं घर बैठे यह काम आसानी से कर सकती हैं।
मार्केटिंग टिप:
-
- त्योहारों में ऑफर दें।
-
- गांव में पेम्पलेट बांटें।
- बड़े और ब्राँडेड कपड़ा उद्योग को सप्लाई दे सकते हैं।
- स्थानीय दर्जी लोगों कढ़ाई सेवा दे सकते हैं।
5.
किराना दुकान

जो चींजें लोगों को रोज चाहिए, ऐसी चीजें मिलने का जगह ‘किराना दूकान’ है। किराना दुकान ही है जिसका कोई सीजन नहीं होता। ये 12रों महीना चलने वाला व्यवसाय हैं। गावों और शहरों में हर जगह रोज ही लोगों को कुछ न कुछ सामान चाहिए होता है। भारत का किराना व्यवसाय 84 लाख करोड़ का है। इस व्यवसाय में 10 -12 % तक का मुनाफा कमाया जा सकता है। रोजगार की दृष्टि से देखें तो एक अच्छा स्व -रोजगार। है
लागत: ₹50,000 – ₹2,00,000
कमाई: ₹15,000 – ₹50,000/महीना
रोजमर्रा की चीजों का बिज़नेस कभी बंद नहीं होता।
मार्केटिंग टिप:
-
- उधार सुविधा (विश्वास बनाएं)
-
- घर तक डिलीवरी
- अपने दूकान को ऑनलाइन से जोड़ें
6.
चाय-नाश्ता स्टॉल

सुबह की शुरुआत ‘चाय’ आमदनी का एक बहुत सरल और तेज जरिया है। जरूरत से ज्यादा चाय एक फैशन बन गया है। और दोस्ती निभाने एक लोकप्रिय ढंग बन गया है। भीड़-भाड़ वाली जगह पर चाय का सामान्य टपरी लगाकर भी महीने के 20/22 हजार से लाखों रुपये तक कमाया जा सकता है। चौक-चौराहों, बस स्टैंड , हॉस्पिटल, कॉलेज कैंपस आदि जगह पर स्टाल लगाकर अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं।
लागत: ₹10,000 – ₹30,000
कमाई: ₹10,000 – ₹35,000/महीना
बस स्टैंड, स्कूल या बाजार के पास बहुत चलता है।
मार्केटिंग टिप:
-
- साफ-सफाई रखें
-
- स्वाद अच्छा रखें (Repeat customers मिलेंगे)
- शुरू शुरू में कुछ फ्री ऑफर्स भी दें।
7.
मछली पालन (Fish Farming)

मछली पालन भारतीय लोगों के लिए एक बेहतरीन और तेजी से बढ़ता हुआ लाभदायक व्यवसाय है। भारत में इसका उत्पादन क्षमता लगभग 1.75 करोड़ टन प्रति वर्ष तक हो चूका है। मछली पालन देश की GDP में 7% के लगभग योगदान देता है। हमारे भारत में रोहू, कतला, मृगल सबसे ज्यादा पाली जाने वाली प्रजातियों में से हैं। ये प्रजातियां 6-8 तैयार हो जाती हैं। भारत सर्कार द्वारा इस उद्योग को बढ़ावा देने के लिए “प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना” चलाई जाती है, जिसमें 40-60% तक सब्सिडी दी जाती है। इस योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अच्छे अवसर पैदा होते हैं। उचित तकनीक और सही प्रबंधन से मछली पालन एक अच्छा खासा लाभ देने वाला स्व-रोजगार साबित हो सकता है।
लागत: ₹20,000 – ₹1,00,000
कमाई: ₹25,000 – ₹80,000/महीना
तालाब या पानी की जगह हो तो यह व्यवसाय एक अच्छा आय दे सकता है।
मार्केटिंग टिप:
-
- होटल और शहर में सप्लाई करें
-
- थोक व्यापारियों से संपर्क करें
- साप्ताहिक बाजार-हाट में बेचें
- घर आकर भी ग्राहक ताज़ा मछली खरीदते हैं
8.
मोबाइल रिपेयरिंग

आज के ज़माने में लगभग हर व्यक्ति के हाथ में स्मार्ट फ़ोन आ गया है। करोड़ों users महगें फ़ोन का उपयोग करते हैं। जिससे मोबाइल रिपेरिंग के क्षेत्र हमेशा काम की मांग बनी रहती है। यह व्यवसाय हर गली-कूचों में चलने वाला व्यवसाय है। प्रशिक्षण के बाद कुछ बेसिक टूल्स लेकर या काम शुरू किया जा सकता है। स्क्रीन बदलना, बैटरी बदलना, सॉफ्टवेयर को अपडेट करना, टफन गिलास लगाना ऐसे बहुत सी खराबियां मोबाइल में अक्सर आती रहतीं हैं। इन्हें ठीक कर अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता हैं। मोबाइल एक्सेसरीज जैसे चार्जर, कवर, ईरफ़ोन, चार्जर केबल, आदि दुकान में रख कर अच्छे दामों में बेचकर अच्छा लाभ कमा सकते हैं। स्व-रोजगार का बढ़िया साधन है।
लागत: ₹10,000 – ₹40,000
कमाई: ₹15,000 – ₹50,000/महीना
आज हर किसी के पास मोबाइल है, इसलिए काम की कमी नहीं है।मार्केटिंग टिप:
-
- दुकान पर “Fast Repair” का बोर्ड लगाएं
- लोकल के साथ-साथ अच्छे और ब्रांडेड कंपनी का सामान रखें
- अच्छी रिपेयरिंग के साथ ग्राहक का विश्वास जीतें
- समय पर मरम्मत कर ग्राहकों को संतुष्ट
-
- छोटे एक्सेसरीज भी बेचें
9.
बकरी पालन (Goat Farming)

बकरी पालन खास कर गरीबों के लिए आय का श्रोत बनाने का बहुत ही अच्छा धंधा है। कम लागत में अधिक देता है। बकरी पालना अपेक्षाकृत आसान व्यवसाय हैं। गावों में प्रयाप्त जगह भी रहती है, इसलिए इन्हे रखने में कोई समस्य नहीं रहती है। बकरी का दूध पोषक तत्वों से भरपूर रहता है, जिसके कारण बाजार में इसकी कीमत अच्छी खासी मिल जाती है। बकरी का मांस (Mutton) खाने वालों की संख्या बहुत है और मांस बहुत महंगा मिलता है। इससे अच्छा लाभ प्राप्त होता है। बकरियां ज़मीन पर उगने वाली घास और पेड़ों की पत्तियां खाकर पल जाती हैं, इससे चारे पर खर्च बहुत कम होता है।
बकरियाँ अक्सर बहुत जल्दी संक्रमण का शिकार बन जातीं हैं, इसलिए पशु चिकित्सकों की नियमित निगरानी में रखना पड़ता है। गांव में रहने वालों के लिए बहुत लाभदायक व्यवसाय है।
लागत: ₹20,000 – ₹80,000
कमाई: ₹20,000 – ₹60,000/महीना
त्योहारों में बकरी की कीमत ज्यादा मिलती है।
मार्केटिंग टिप:
-
- ईद जैसे मौके पर बेचें
- गावों में और कस्बों में दुकानदारों को बेच सकते हैं
- स्वयं भी अपना दूकान खोल कर मांस बेच सकते हैं
- निर्यात करने वाली बड़ी कंपनियों से संपर्क कर उन्हें भी सप्लाई कर सकते हैं।
-
- लोकल मंडी में बिक्री करें
10.
घरेलू फूड प्रोडक्ट (पापड़, अचार, बिस्किट)

लोगों को चटपटा खाना बहुत पसंद है। लोगों के इस शौक को एक अच्छा व्यवसाय के रूप में शुरू किया जा सकता है। अचार, पापड़, मुरब्बा, नमकीन, मसाला आदि घर पर आसानी से बनाया जा सकने वाले घरेलू उत्पाद हैं। इन्हें शौक और व्यवसाय का रूप देकर बहुत ही अच्छा आय का श्रोत बनाया जा सकता है। जैम और चटनी आसानी से घर पर बन जाते हैं।
स्वच्छता के साथ स्वाद और शुद्धता का ख्याल रखकर बनाया जाए तो इसकी मांग बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। सही और स्टाइलिस्ट पैकिंग के साथ गुणवत्ता बनाये रखने से यह व्यवसाय आपके लाभ में बढ़ोत्तरी करते हैं। स्व-रोजगार के लिए बहुत बढ़िया आइडिया है।
लागत: ₹5,000 – ₹25,000
कमाई: ₹8,000 – ₹30,000/महीना
घर बैठे महिलाओं के लिए शानदार बिज़नेस।
मार्केटिंग टिप:
-
- लोकल दुकानों में सप्लाई करें
- आकर्षक पैकिंग में पैक करें
- छोटे बड़े सभी दुकानों से संपर्क कर उन्हें सप्लाई करें
- खुद डिलीवरी करके लागत को कम
-
- Facebook/WhatsApp से ऑर्डर लें
- निर्यात कंपनियों को सप्लाई दें
गांव में बिज़नेस सफल बनाने के 5 जरूरी टिप्स
1. छोटे से शुरू करें
शुरुआत में कम निवेश करें और धीरे-धीरे बढ़ाएं।
2. ग्राहक का भरोसा जीतें
ईमानदारी और अच्छा व्यवहार ही असली मार्केटिंग है।
3. लोकल नेटवर्क बनाएं
गांव के लोगों से अच्छे संबंध रखें।
4. डिजिटल का उपयोग करें
WhatsApp, Facebook का उपयोग करके ग्राहकों तक पहुंचें।
5. क्वालिटी बनाए रखें
अच्छा प्रोडक्ट = ज्यादा ग्राहक + ज्यादा कमाई
निष्कर्ष (Conclusion)
गांव में छोटे-मोटे काम धंधे शुरू करना आज के समय में एक बेहतरीन विकल्प है। कम लागत में शुरू होकर ये बिज़नेस धीरे-धीरे बड़ी कमाई का जरिया बन सकते हैं। सही प्लानिंग, मेहनत और मार्केटिंग से आप हर महीने ₹10,000 से ₹50,000 या उससे भी ज्यादा कमा सकते हैं।